यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में जुबानी जंग तेज हो गई है। गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने पिछली सरकारों के विकास मॉडल पर सवाल उठाते हुए 'सैफई सिंडिकेट', भ्रष्टाचार, माफियाओं और प्रदेश के पैसे को लेकर गंभीर आरोप लगाए। योगी ने अमेरिका-ईरान युद्ध का जिक्र करते हुए भी विपक्ष पर तंज कसा।