इंफाल, मणिपुर: मणिपुर में शांति और विकास की दिशा में बड़ी पहल के तहत KCP-ताइबंगनबा गुट के 46 कैडर हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट आए. इंफाल में आयोजित होम कमिंग समारोह में कैडरों ने 20 हथियार, 216 राउंड गोलियां और 3 विस्फोटक सुरक्षा बलों को सौंपे. सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उन्हें आर्थिक सहायता, 4 लाख रुपये की एफडी और स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे उग्रवाद छोड़कर सामान्य जीवन की ओर लौटने का रास्ता मजबूत होगा.
#Manipur #Peace #KCP #Homecoming #Surrender #Insurgency #Rehabilitation #Development