Surprise Me!

कौन हैं दीपक महस्के, जिन्हें अमित मालवीय की जगह मिली भाजपा आईटी सेल की जिम्मेदारी

2026-08-18 2 Dailymotion

भारतीय जनता पार्टी ने अपने आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय को बाहर कर दिया है. भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने उन्हें अपनी नई टीम में जगह नहीं दी है. उनकी जगह पार्टी ने दीपक महस्के को आईटी सेल का प्रभारी बनाया है. महस्के छत्तीसगढ़ से हैं. मालवीय 11 साल तक पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख रहे थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपक महस्के को सोशल-मीडिया रणनीति के केंद्र में संगठन पर ध्यान देने वाला और डेटा-ओरिएंटेड चेहरा माना जाता है. रायपुर में रहने वाले दीपक वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्य भाजपा के स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं. उन्होंने सार्वजनिक मीडिया प्रवक्ता के तौर पर काम करने के बजाय पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया सिस्टम में चुपचाप रहकर लगभग 15 साल बिताए हैं.उन्होंने बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल जैसे अहम विधानसभा चुनावों के लिए पर्दे के पीछे रहकर डिजिटल, डेटा और सोशल मीडिया कैंपेन संभाले हैं.अपने पूर्ववर्ती अमित मालवीय के उलट, उन्हें एक संगठनात्मक रणनीतिकार के तौर पर जाना जाता है जो डिजिटल नेटवर्क बनाने, स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया की पहुंच बढ़ाने और बूथ स्तर पर माइक्रो-टार्गेटिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं.