Surprise Me!

बीजेपी अध्यक्ष ने विनोद तावड़े को बनाया यूपी का प्रभारी, सतीश पूनिया को पंजाब की कमान

2026-08-18 1 Dailymotion

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने  उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं. जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी और जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया. वहीं, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए सतीश पूनिया को प्रभारी नियुक्त किया गया. वहीं, गुजरात के लिए यह तरुण चुघ को प्रभारी नियुक्त किया गया. बता दें, अगले साल 2027 में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति करके चुनाव के लिए कमर कस ली है. इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया, जिसमें नए चेहरों को प्रमुखता दी गई है.