Surprise Me!

Delhi Jal Board Scam: Satyendar Jain समेत 6 लोग क्यों हुए गिरफ्तार? हड़कंप! जानिए ACB का एक्शन | AAP

2026-08-19 7 Dailymotion

दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) टेंडर घोटाले में एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने बड़ा एक्शन लेते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है!

दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) प्रोजेक्ट्स के टेंडर में हुई बड़ी धांधली के मामले में पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन और पूर्व जल बोर्ड CEO उदित प्रकाश राय (IAS) समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मई 2024 में सतर्कता निदेशालय (Directorate of Vigilance) की शिकायत पर दर्ज हुई इस एफआईआर के तहत एसीबी ने बड़ा शिकंजा कसा है।

जांच में खुलासा हुआ है कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर की शर्तों में जानबूझकर बदलाव किए गए थे ताकि एक खास निजी कंपनी 'यूरोटेक एनवायरनमेंट' को फायदा पहुंचाया जा सके। टेंडर प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए शर्तों को मैनिपुलेट किया गया और जरूरी तकनीकी परीक्षणों को नजरअंदाज कर दिया गया।

एसीबी की जांच में रिश्वतखोरी के वित्तीय ट्रेल (Money Trail) का भी पर्दाफाश हुआ है। आरोप है कि बिचौलियों और शेल कंपनियों के जरिए पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय और उनके रिश्तेदारों के खातों में करीब ₹1.52 करोड़ की रिश्वत की रकम भेजी गई थी, जिसका इस्तेमाल अचल संपत्तियां खरीदने में किया गया। इस वीडियो में जानिए जल बोर्ड टेंडर मामले से जुड़े सभी तथ्य और एसीबी के इस बड़े एक्शन के मायने।

About the Story:

The Delhi Government's Anti-Corruption Branch (ACB) arrested former Water Minister Satyendar Jain, former Delhi Jal Board CEO Udit Prakash Rai, and four others in connection with alleged corruption and manipulation in sewage treatment plant (STP) tenders. The agency uncovered a money trail involving ₹1.52 crore routed as bribes. Watch this comprehensive report on Oneindia Hindi.


#SatyendarJain #DelhiJalBoard #ScamAlert #AAPVsBJP

Also Read

Satyendar Jain News: दिल्ली जल बोर्ड केस में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन अरेस्ट, 873 दिन जेल में काट चुके हैं :: https://hindi.oneindia.com/news/delhi/satyendar-jain-arrested-in-delhi-jal-board-case-money-laundering-jail-explained-news-hindi-1631727.html?ref=DMDesc

UP News: कुमार विश्वास और सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने भेजे समन, क्या हैं आरोप? :: https://hindi.oneindia.com/news/uttar-pradesh/court-summons-kumar-vishwas-somnath-bharti-satyendar-jain-in-2014-poll-code-violation-case-up-news-1554425.html?ref=DMDesc

सत्येंद्र जैन पर सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के बाद कथित झूठे मामलों के लिए आप ने भाजपा की आलोचना की :: https://hindi.oneindia.com/news/india/aap-slams-bjp-false-cases-cbi-closure-report-satyendar-jain-011-1355469.html?ref=DMDesc



~HT.318~PR.514~GR.122~VG.HM~