PM CARES Fund Audit Report: पीएम केयर्स फंड को लेकर सामने आए ताजा ऑडिट आंकड़ों में घरेलू और विदेशी दान में बड़ी गिरावट देखी गई है, जानिए आखिर क्यों घटा चंदा और अब तक कितना पैसा कहां खर्च हुआ! प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपातकालीन राहत कोष (PM CARES Fund) के नए ऑडिट आंकड़ों के सामने आने के बाद एक बड़ा ट्रेंड देखने को मिला है। कोरोना महामारी के दौरान जिस फंड में देश-विदेश से भारी मात्रा में धनराशि जमा हुई थी, उसमें अब घरेलू और विदेशी दोनों तरह के स्वैच्छिक योगदान में काफी कमी दर्ज की गई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान पीएम केयर्स फंड को मिलने वाले घरेलू चंदे में करीब 30% की गिरावट आई है, वहीं विदेशी अंशदान में भी लगभग 18% की कमी दर्ज की गई है। कोरोना संकट कम होने के बाद आम नागरिकों, निजी कंपनियों और कॉर्पोरेट जगत के योगदान की गति धीमी पड़ना इसका मुख्य कारण माना जा रहा है।
हालांकि, दान में कमी के बावजूद फिक्स्ड डिपॉजिट और बैंक ब्याज से प्राप्त आय के कारण पीएम केयर्स फंड का कुल बैलेंस बढ़कर 8,452 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। इस वीडियो में समझिए कि कैसे महामारी के दौर से लेकर अब तक इस फंड का इस्तेमाल देश में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन प्लांट, स्वास्थ्य सुविधाओं और अनाथ हुए बच्चों की मदद ('PM CARES for Children') के लिए किया गया है।
The latest financial audit report of the PM CARES Fund reveals a significant decline in both domestic and foreign voluntary contributions for FY 2024-25. While domestic donations dropped by nearly 30% and foreign contributions fell by 18%, substantial interest income kept the total corpus at over ₹8,452 crore. Watch this detailed breakdown on Oneindia Hindi explaining where the money was allocated and the reasons behind the donation dip.
#PMCARESFund #PMCARES #NarendraModi #PMCARESReport
~HT.96~GR.122~PR.514~ED.106~VG.HM~