जातीय जनगणना और OBC के मुद्दे पर देश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने OBC समाज के आंदोलन को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि अगर OBC समाज भी अपने अधिकारों के लिए बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतर आया तो क्या होगा? राहुल गांधी ने जातीय गणना के तरीके और OBC की आबादी व प्रतिनिधित्व को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए। वहीं, राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने तीखा पलटवार करते हुए इसे पॉलिटिकल स्टंट बताया और कांग्रेस नेता पर निशाना साधा।