रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की बड़ी छापेमारी ने यूपी की राजनीति में हलचल मचा दी है। रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी, सहारनपुर और दिल्ली समेत कई ठिकानों पर जांच और तलाशी की कार्रवाई की हुई। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में हो रही इस कार्रवाई के दौरान जौहर यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। ED की रेड के बाद सियासी संग्राम भी तेज हो गया है। बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है, जबकि सपा और कांग्रेस ने कार्रवाई को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं।