डेस्क: कोलकाता के फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित एक होटल में आधी रात लगी भीषण आग ने कई जिंदगियों को अपनी चपेट में ले लिया. आग और धुएं के बीच दम घुटने से एक मासूम बच्चे और महिला समेत नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं. मृतकों में भारतीयों के साथ बांग्लादेशी नागरिकों के शामिल होने की भी बात सामने आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने हादसे पर दुख जताया है.
#KolkataFire #KolkataNews #HotelFire #WestBengal #FireTragedy #FireSafety #PMModi #BreakingNews