Surprise Me!

वाराणसी-प्रयागराज-भदोही में उफान पर नदियां, डूब गए घाट और घर !

2026-08-19 13 Dailymotion

पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से यूपी में गंगा, यमुना समेत कई नदियां उफान पर हैं। वाराणसी, प्रयागराज और भदोही में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से नमो घाट का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया है। वहीं प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश और ऊपरी बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे दारागंज और निचले तटीय इलाकों में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है। वहीं भदोही में भी गंगा का जलस्तर लगातार चौथे दिन तेजी से बढ़ा है।

#UPFloods
#GangaRiver
#YamunaRiver
#Varanasi
#Prayagraj
#Bhadohi