Surprise Me!

"रात में CM योगी को फूल देते हैं अखिलेश", ओपी राजभर ने कहीं कई बड़ी बातें...

2026-08-20 14 Dailymotion

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी भी तेज और तीखी हो गई हैं। इस बार फिर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने गठबंधन की राजनीति, सीट बंटवारे और समाजवादी पार्टी के अंदरूनी हालात को लेकर कई सवाल उठाए। दरअसल ओपी राजभर ने अखिलेश यादव की उस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर रिप्लाई किया, जिसमें अखिलेश ने लिखा था कि यूपी में एनडीए गठबंधन की पार्टियों में सीट बंटवारे को लेकर कुछ आंकड़े लिखे थे। ओपी राजभर ने दावा किया कि अखिलेश खुद चाहते हैं कि बीजेपी जीते, जिससे उनका परिवार सुरक्षित रहे साथ ही बड़ा बयान देते हुए कहा कि सपा कांग्रेस को 201 सीटें देगी, क्योंकि सपा के लिए कांग्रेस जरूरी है।

#OmPrakashRajbhar, #AkhileshYadav, #SamajwadiParty, #SuheldevBharatiyaSamajParty, #SBSP, #UttarPradeshpolitics, #UPAssemblyelections, #NDA, #seatsharing