The meeting between U.S. Ambassador to India Sergio Gor and Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah in Srinagar has triggered fresh diplomatic discussions over Kashmir. The talks focused on strengthening U.S.-Jammu and Kashmir economic cooperation through tourism, horticulture, new technology and startups. Sergio Gor also praised the steps taken by the Indian government and the local administration to improve security in the region, indicating that the United States could review its travel advisory for Jammu and Kashmir.
श्रीनगर में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की मुलाकात ने कश्मीर को लेकर नई कूटनीतिक चर्चा छेड़ दी है। बैठक में पर्यटन, बागवानी, नई तकनीक और स्टार्टअप्स के जरिए अमेरिका-जम्मू-कश्मीर आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। सर्जियो गोर ने कश्मीर की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार और स्थानीय प्रशासन के कदमों की सराहना करते हुए संकेत दिया कि अमेरिका अपनी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा कर सकता है। फिलहाल जम्मू-कश्मीर के लिए अमेरिकी यात्रा सलाह सख्त है, लेकिन इसमें बदलाव होने पर विदेशी पर्यटकों के लिए घाटी के दरवाजे और खुल सकते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा गोर के उस बयान की हुई, जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इस बयान को भारत के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जबकि पाकिस्तान में इसे लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। अब निगाहें अमेरिका के अगले कदम पर हैं।
#JammuKashmir #USAmbassador #SergioGor #IndiaUSRelations #SrinagarVisit #PakistanExposed