अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग USCIRF के अधिकारियों की ओर से RSS को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। आयोग के चेयरमैन आसिफ महमूद और कमिश्नर जीन मिल्स ने अमेरिकी सरकार से RSS के खिलाफ कार्रवाई और प्रतिबंध लगाने पर विचार करने की मांग की है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे की चर्चा है। सवाल यह है कि USCIRF की सिफारिश कितनी प्रभावी है? क्या USCIRF खुद RSS पर प्रतिबंध लगा सकता है या अंतिम फैसला अमेरिकी सरकार के हाथ में है?