चंडीगढ़ में तेज बारिश के बाद हुए जलभराव ने सियासी विवाद को हवा दे दी। नगर निगम की जनरल हाउस बैठक से पहले आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। AAP अध्यक्ष विजय पाल सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता और पार्षद सड़कों पर उतरे, नारेबाजी की और मेयर सौरभ जोशी के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान एक नेता सड़क पर नाव लेकर बैठ गए, जबकि आगे बढ़ने से रोकने पर AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और तीखी बहस भी हुई। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। वहीं, नगर निगम की बैठक में भी जलभराव और 227 करोड़ रुपये के एजेंडों को लेकर AAP और कांग्रेस पार्षदों ने जमकर हंगामा किया।