राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बने अवैध ढांचों पर बड़ा बुलडोजर एक्शन हुआ है. संबंधित एजेंसियों ने JCB की मदद से हाई कमीशन की तय सीमा से बाहर बनाए गए बैरिकेड, फेंसिंग और वीजा सेक्शन के पास कतार प्रबंधन के लिए बने शेड और ढांचों को पूरी तरह ढहा दिया है.
यह कड़ी कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब महज दो दिन पहले इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड और पार्किंग पोल को हटा दिया गया था. बुलडोजर एक्शन के बाद मौके पर टूटी रेलिंग, गेट और कंस्ट्रक्शन का मलबा बिखरा पड़ा है. हालांकि, मुख्य इमारत और प्रवेश द्वार सुरक्षित हैं.