Surprise Me!

जयपुर में कांग्रेस ने दिखाया दम, स्कूलों में फोटो-वीडियो बैन को लेकर विरोध मार्च, विपक्ष पर भड़की सरकार

2026-08-20 32 Dailymotion

आज जयपुर में कांग्रेस ने भजन सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेस नेताओं ने स्कूलों पर सरकार के फैसले को लेकर विरोध मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। राजस्थान विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों के प्रदर्शन के दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि उनको विधानसभा के अंदर जाने से रोका जा रहा है और गेट को बंद कर ताला लगा दिया गया है। कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि सरकार बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। वहीं सरकार विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगा रहा है।

#Rajasthan
#Jaipur
#Congress
#BhajanSarkar
#SchoolPhotoVideoBan
#CongressProtest