Surprise Me!

Sajjan Kumar Passed Away: Sikh Riots के दोषी सज्जन कुमार का निधन, चाय बेचने से संसद तक कैसे पहुंचे

2026-08-20 1 Dailymotion

Sajjan Kumar Passed Away: 1984 के सिख-विरोधी दंगे मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन हो गया है। तिहाड़ जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दिल्ली की राजनीति में कभी बेहद प्रभावशाली चेहरा रहे सज्जन कुमार का राजनीतिक सफर स्थानीय निकायों से शुरू होकर संसद तक पहुंचा था। वे तीन बार लोकसभा सांसद रहे। हालांकि, 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़की सिख-विरोधी हिंसा में उनकी भूमिका को लेकर उन पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हुए।
दिसंबर 2018 में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें आपराधिक साजिश और हिंसा भड़काने का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद फरवरी 2025 में भी उन्हें एक अन्य मामले में उम्रकैद की सजा मिली थी। अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार वे लंबे समय से उच्च रक्तचाप और पार्किंसंस रोग से पीड़ित थे। देखिए चाय बेचने से लेकर तिहाड़ जेल तक सज्जन कुमार के जीवन का पूरा ब्योरा।


Former Congress MP Sajjan Kumar, who was serving life imprisonment in Tihar Jail for his role in the 1984 anti-Sikh riots, died at Delhi's Safdarjung Hospital at the age of 80. A three-time Lok Sabha MP from Outer Delhi, his legacy remained deeply controversial following his convictions by courts in multiple riot-related violence cases.

#SajjanKumar #1984AntiSikhRiots #Congress #DelhiNews

Also Read

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? :: https://hindi.oneindia.com/news/india/sajjan-kumar-caste-tea-seller-3-time-congress-mp-dies-know-family-net-worth-news-hindi-1632853.html?ref=DMDesc

Sajjan Kumar Dies: 1984 दंगा केस से तिहाड़ में उम्रकैद तक की पूरी कहानी, कब क्या हुआ? जान लीजिए पूरी टाइमलाइन :: https://hindi.oneindia.com/news/india/sajjan-kumar-death-1984-anti-sikh-riots-case-timeline-conviction-1632827.html?ref=DMDesc

Sajjan Kumar Death Reason: 1984 दंगे केस में दोषी सज्जन कुमार की कैसे हुई मौत? 8 साल से तिहाड़ में थे बंद :: https://hindi.oneindia.com/news/india/sajjan-kumar-death-reason-how-did-1984-riots-convict-die-after-8-years-in-delhi-tihar-jail-news-1632727.html?ref=DMDesc



~HT.178~PR.514~ED.104~VG.HM~