Surprise Me!

देहरादून में भारत-नेपाल की अहम बैठक शुरू, क्या ब्रिटिश काल के नक्शों और ड्रोन सर्वे से सुलझेगा सीमा विवाद?

2026-08-20 2 Dailymotion

भारत और नेपाल के बीच करीब 1,751 किलोमीटर लंबी सीमा पर लंबे समय से चले आ रहे विवादों को सुलझाने के लिए देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह की अहम बैठक शुरू हो गई है. दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में भारत की ओर से गृह मंत्रालय, ITBP और SSB के अधिकारी शामिल हुए.

इस बैठक का मुख्य एजेंडा पुराने सीमा विवादों का स्थायी समाधान खोजना है. इसके लिए ब्रिटिश काल के 'सर्वे ऑफ इंडिया' के नक्शों को खंगाला जाएगा और जमीनी हकीकत से उनका मिलान किया जाएगा. इसके अलावा, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन के जरिए भी सीमा की हवाई तस्वीरें लेकर विश्लेषण किया जाएगा. दोनों देशों की कोशिश है कि सीमा विवाद सुलझने के साथ-साथ स्थानीय लोगों का व्यापार और आवाजाही प्रभावित न हो.