डेस्क: वंदे मातरम् के दो अंतरे गाने के कांग्रेस के फैसले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं. गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के फैसले को देशविरोधी और तुष्टीकरण की राजनीति बताया, जबकि कांग्रेस नेताओं ने पलटवार करते हुए बीजेपी पर वंदे मातरम् को राजनीतिक मुद्दा बनाने और असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया. ऐसे में स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रभावना से जुड़े इस गीत पर सियासी बहस और तेज हो गई है.
#VandeMataram #AmitShah #Congress #BJP #RahulGandhi #IndianPolitics #Nationalism #PoliticalRow #India #Politics