Surprise Me!

कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का दिल्ली में निधन, तिहाड़ जेल में काट रहे थे उम्रकैद की सजा

2026-08-20 5 Dailymotion

1984 के सिख विरोधी दंगों के मुख्य दोषी और कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन हो गया है. तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार को जेल में तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में लाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वह 80 वर्ष के थे. सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से उम्रकैद की सजा काट रहे थे.

दिल्ली कैंट की पालम कॉलोनी में 5 सिखों की हत्या के बाद गुरुद्वारा जला दिया गया था. इस केस में सज्जन कुमार को दोषी पाया गया. दिल्ली हाईकोर्ट ने 17 दिसंबर, 2018 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. सितंबर, 2023 को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सुल्तानपुरी में 3 सिखों की हत्या मामले में बरी कर दिया था. 1 नवंबर, 1984 को सरस्वती विहार में सरदार जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या हुई थी. 12 फरवरी, 2025 को सज्जन कुमार को इस मामले में दोषी ठहराया गया. 25 फरवरी 2025 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी.