हरियाणा के हिसार कोर्ट ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा कोर्ट परिसर दहल गया। दरअसल गुरुवार को पेशी पर आए गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। उसके दो साथियों को भी गोलियां मारी गईं...बाइक सवार दो बदमाशों ने ये वारदात की। हालांकि एक को विनोद के साथियों ने पीछा कर दबोच लिया। अचानक हुई इस वारदात से कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई। अधिवक्ता और मुकदमों के सिलसिले में आए लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पुलिस भी तुरंत पहुंच गई और दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गैंगस्टर विनोद पानू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान 14 राउंड फायरिंग हुई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे आऱोपी की तलाश जारी है।