Surprise Me!

IANS EXCLUSIVE: एक्टिंग से प्रोडक्शन तक, Samiksha Bhatnagar ने शुरू की नई पारी

2026-08-21 20 Dailymotion

Mumbai, Maharashtra: एक्ट्रेस और थिएटर आर्टिस्ट Samiksha Bhatnagar ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने 15 साल के सफर में टीवी, फिल्मों, वेब सीरीज और थिएटर हर माध्यम में अपनी अलग पहचान बनाई है। IANS के साथ खास बातचीत में उन्होंने अपने अब तक के सफर, एक्टिंग के एक्सपीरियंस और फ्यूचर की प्लानिंग पर खुलकर बात की। टीवी शो ‘अनुपमा’ में श्रुति आहूजा के कैरेक्टर से ऑडियंस के बीच पॉपुलर हुईं Samiksha ने शो की प्रोडक्शन टीम और रुपाली गांगुली के साथ काम करने के एक्सपीरियंस भी शेयर किए। इसके अलावा उन्होंने बॉबी देओल और सनी देओल जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने को लेकर भी अपने अनुभव बताए। Samiksha अब बतौर प्रोड्यूसर भी अपनी नई पारी शुरू कर रही हैं। उनके थिएटर प्ले ‘शिखंडी’ में वह अंबा, शिखंडिनी और शिखंडी—तीन अलग-अलग रूपों को निभा रही हैं। इस चैलेंजिंग कैरेक्टर्स के लिए उन्होंने मार्शल आर्ट्स और स्टंट की भी ट्रेनिंग ली। उनका मानना है कि महाभारत की उन कम चर्चित कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाना जरूरी है, जिनमें आज के समय से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परतें छिपी हैं। Samiksha ने सोशल मीडिया के बढ़ते दबाव, ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रियलिटी शोज के अलावा अपने चैलेंजिंग रोल्स चुनने की वजहों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी।