Surprise Me!

अयोध्या में रामकोट की दैनिक परिक्रमा के एक साल पूरे होने श्रद्धालुओं ने की ‘अंतर्गृही परिक्रमा’

2026-08-21 19 Dailymotion

रामनगरी अयोध्या में रोज होने वाली रामकोट परिक्रमा को शुक्रवार को एक साल पूरा हो गया है। इस अवसर पर अयोध्या में भव्य आयोजन हुआ, जिसमें साधु-संतों के साथ हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह 5:30 बजे शुरू हुई इस विशेष परिक्रमा में राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। राम मंदिर के निर्माण के बाद शुरू की गई यह परिक्रमा अब अयोध्या की दिनचर्या का हिस्सा बन गई है। इसे प्राचीन काल में 'अंतर्गृही परिक्रमा' के नाम से जाना जाता था। मान्यता है कि साधु-संत और तपस्वी सदियों से इस परिक्रमा को करते आ रहे हैं। राम मंदिर ट्रस्ट ने इसे फिर से नियमित रूप से शुरू किया है।