Surprise Me!

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद सपा में शामिल, कितने दल बदल चुके हैं दामाद-ससुर?

2026-08-21 6 Dailymotion

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सांसद के दामाद शायान मसूद कांग्रेस का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। शायान मसूद एवं उनके साथियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले इमरान मसूद के दामाद का सपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।