अदन की खाड़ी और सोमालिया के तट के पास समुद्री डकैती की दो बड़ी घटनाओं ने हिंद महासागर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। 20 अगस्त को यमन के तट से करीब 30 नॉटिकल मील दूर इरिट्रिया के झंडे वाले तेल टैंकर MT Sibu 1 को हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने हाईजैक कर लिया। जहाज पर सवार 20 क्रू मेंबर्स में 16 भारतीय नागरिक हैं, जिन्हें सुरक्षित बताया जा रहा है। इससे पहले 17 अगस्त को सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास कैमरून के झंडे वाले कार्गो जहाज M/V Lutuf को भी अगवा किया गया। इसमें 10 क्रू मेंबर्स हैं, जिनमें 6 भारतीय शामिल हैं। जहाज पर तुर्किये के हथियार और सैन्य उपकरण भी लदे थे। भारतीय नौसेना और विदेश मंत्रालय दोनों घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं। 22 भारतीयों की सुरक्षा अब सबसे बड़ा सवाल बन गई है।
Piracy incidents near the Gulf of Aden and the Somali coast have raised fresh concerns over maritime security in the Indian Ocean. On August 20, armed pirates hijacked the Eritrean-flagged oil tanker MT Sibu 1, around 30 nautical miles off the coast of Yemen. The vessel had 20 crew members on board, including 16 Indian nationals, who are reportedly safe. Earlier, on August 17, the Cameroonian-flagged cargo ship M/V Lutuf was hijacked near Somalia’s Puntland coast. It was carrying 10 crew members, including 6 Indians, along with Turkish weapons and military equipment.
#Pirates #CargoshipHijack #Indians #Turkey #Somalia #SomaliPirates #PirateAttack #ShipHijacking #CargoShip #MVLUTUF #Puntland #SomaliaNews #IndianSailors #GulfOfAden
~PR.516~HT.408~GR.508~VG.HM~