Surprise Me!

अमित शाह के दौरे के बीच 'चिकन नेक' की सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, किशनगंज में भारत-नेपाल के अधिकारियों की अहम बैठक

2026-08-21 16 Dailymotion

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 से 22 अगस्त तक पश्चिम बंगाल के अहम दौरे पर हैं. इस दौरान देश के पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने वाले बेहद संकरे और रणनीतिक गलियारे यानी सिलीगुड़ी कॉरिडोर या 'चिकन नेक' की सुरक्षा को लेकर बड़ा मंथन चल रहा है. नेपाल और बांग्लादेश की सीमाओं के करीब होने के कारण इस सुरक्षा नेटवर्क में किशनगंज सबसे अहम कड़ी है.

घुसपैठ, तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सीमा पर सुरक्षा गतिविधियां तेज कर दी गई हैं. इसी सिलसिले में किशनगंज के ठाकुरगंज स्थित SSB की 19वीं वाहिनी के कैंप में भारत और नेपाल के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच विशेष समन्वय समिति (BDCC) की अहम बैठक हुई है. 'चिकन नेक' की सुरक्षा को लेकर क्या है भारत का नया रणनीतिक प्लान और इस दौरे के क्या हैं मायने? पूरी इनसाइड स्टोरी जानने के लिए ईटीवी भारत की इस रिपोर्ट को अंत तक जरूर देखें.