देश के कई राज्यों में मानसूनी बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है. मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नर्मदा, गंगा और मंदाकिनी समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. यूपी के 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं.
पहाड़ी राज्यों में हालात और भी गंभीर हैं. हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन के दौरान बारिश, लैंडस्लाइड और हादसों में अब तक 219 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है. वहीं, उत्तराखंड के 5 जिलों में आज भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा राजस्थान में भी मानसून सक्रिय है, हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक 23 अगस्त से वहां बारिश कमजोर पड़ सकती है. देशभर के मौसम का ताजा हाल और बाढ़ की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.