Surprise Me!

वंदे मातरम पर बसपा सुप्रीमो मायावती का तंज, बीजेपी-कांग्रेस-सपा पर निशाना

2026-08-21 0 Dailymotion

वंदे मातरम को लेकर देश में जारी सियासी विवाद के बीच अब बसपा सुप्रीमो मायावती की भी एंट्री हो गई है। मायावती ने अपने बयान के जरिए बीजेपी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की राजनीति पर सवाल खड़े किए हैं। मायावती ने कहा कि वंदे मातरम को पूरा गाया जाए या सिर्फ दो छंद गाए जाएं, इस मुद्दे पर राजनीति करना ठीक नहीं है। उन्होंने राजनीतिक दलों पर अपने फायदे और जनता का ध्यान बड़े मुद्दों से हटाने के लिए ऐसे विवादों को हवा देने का आरोप लगाया। मायावती ने बेरोजगारी, युवाओं, छात्र-छात्राओं, Gen-Z, Gen-Alpha और बाढ़ से हो रही तबाही जैसे मुद्दों पर सरकारों और राजनीतिक दलों का ध्यान केंद्रित करने की बात कही।