दिल्ली में 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान युवाओं कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे. उनके साथ पैलेट गन से जख्मी साहिल नामक का युवक भी था, जिसने कहा कि वह पुलिस में एफआईआर दर्ज कराना चाहता है, लेकिन पुलिस दर्ज नहीं कर रही. इसके बाद राहुल गांधी धरने पर बैठ गए जिनका साथ देने प्रियंका गांधी व अन्य कांग्रेस नेता भी पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, घायल छात्र साहिल 14 अगस्त को वकील के साथ एफआईआर दर्ज कराने गया था, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं हुई. इसपर युवक की तरफ से पुलिस से एफआईआर दर्ज कराने के लिए राहुल गांधी पहुंचे. हालांकि, अभी तक अधिकारिक तौर पर यह साफ नहीं हुआ है कि छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ है.