Surprise Me!

कौमी इंसाफ मोर्चा के पंजाब बंद में भारी हंगामा, राहगीरों से मारपीट; चंडीगढ़ BJP ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

2026-08-21 2 Dailymotion

कौमी इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को पंजाब बंद के दौरान राज्यभर में भारी हंगामा और तनाव देखने को मिला. सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों की रिहाई और जगतार सिंह हवारा की पैरोल की मांग को लेकर सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रदर्शन किए गए. इस दौरान प्राइवेट स्कूल और बसें पूरी तरह बंद रहीं.

चंडीगढ़-खरड़ हाईवे से लेकर अमृतसर के गोल्डन गेट तक प्रदर्शनकारियों ने रास्ते जाम कर दिए. जालंधर में अस्पताल जा रहे एक कार सवार को थप्पड़ मारने और फरीदकोट में AAP विधायक की बस रोकने को लेकर तीखी झड़पें हुईं. इसी बीच, चंडीगढ़ स्थित BJP के स्टेट ऑफिस को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. पंजाब में हुए इस भारी बवाल और हंगामे की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.