यमन और सोमालिया के पास समूद्री लूटरों ने दो कामर्शियल जहाजों को अगवा किया है.जिन पर 22 भारतीय सवार हैं. 20 अगस्त को इरिट्रिया के झंडे वाल तेल टैंकर एम.टी. सिबू वन को अगवा किया गया. जो अदन की खाड़ी में अमन तट से 30 नॉटिकल दूरी पर था. इस जहाज पर 16 भारतीयों समेत 20 क्रू मेंबर हैं. जबकि दूसरा कैमरून के झंडे लगा जहाज 17 अगस्त को अगवा हुआ. ये सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास था. इस पर छह भारतीयों समेत 10 क्रू मेंबर सवार हैं.भारतीय विदेश मंत्रालय ने सभी के सुरक्षित होने की बात कही है.