Surprise Me!

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

2026-08-21 38 Dailymotion

जैसलमेर. आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में विशेष निरीक्षण एवं नमूनीकरण अभियान शुरू किया है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान, जयपुर के निर्देशों की पालना में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुरलीधर सोनी के निर्देशन में विभागीय टीम ने शुक्रवार को जैसलमेर शहर में विभिन्न मिठाई की दुकानों, होटल और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच के लिए गुलाब जामुन, घोटवा मिठाई, पेड़ा, पनीर, मावा और खाद्य तेल के छह नमूने लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।