Surprise Me!

त्योहारी सीजन से पहले बढ़े चीनी के दाम, आम आदमी की जेब पर बढ़ा महंगाई का बोझ

2026-08-21 5 Dailymotion

चाय की चुस्की से लेकर मिठाई में मिठास घोलने वाली चीनी अब आम आदमी को कड़वी लगने लगी है. चीनी के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. हिमाचल प्रदेश के खुदरा बाजारों में चीनी ₹65 से ₹70 रुपये प्रति किलो तक मिल रही है. पहले से ही पड़ रही महंगाई की मार के बाद अब चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ा दी. जिससे किचन का जायका फीका पड़ता नजर आ रहा है. ऐसे में शिमला, हमीरपुर, कुल्लू और सिरमौर सहित अन्य जिलों के लोगों ने अपना रोष व्यक्त किया है.