Surprise Me!

पंजाब में बंद का व्यापक असर, जालंधर, अमृतसर समेत कई शहरों में थमी जनजीवन की रफ्तार

2026-08-21 11 Dailymotion

बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से बुलाए गए पंजाब बंद का असर जालंधर से अमृतसर तक देखने को मिला। अमृतसर के गोल्डन गेट पर सिख संगठनों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की, जबकि जालंधर के प्रमुख चौकों पर धरने और सड़क जाम के कारण यातायात प्रभावित रहा। मोगा में बाजार बंद दिखाई दिए और सड़कों पर सामान्य दिनों के मुकाबले कम आवाजाही रही। मानसा में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर अपनी मांगों को उठाया। वहीं मोहाली में पुलिस हाई अलर्ट पर रही और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में बंदी सिखों की रिहाई, जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने और प्रदर्शन से जुड़े दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग शामिल रही।