प्रयागराज में लगातार बारिश और ऊपरी इलाकों से पानी छोड़े जाने के चलते गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. संगम क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न है और कई निचले इलाकों में घरों व सड़कों तक पानी पहुंच गया है. हालांकि दोनों नदियां फिलहाल खतरे के निशान से नीचे हैं, लेकिन प्रशासन ने तटीय इलाकों में अलर्ट बढ़ाते हुए राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं. जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा.
#PrayagrajFlood #Prayagraj #FloodAlert #GangaRiver #YamunaRiver #FloodSituation #UttarPradesh #RainAlert #Sangam #FloodNews