देश में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक में सक्रिय निगरानी, टेस्टिंग और स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों पर ज़ोर दिया गया।दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में बेड, डॉक्टर, दवाइयों और जरूरी मेडिकल सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है