Surprise Me!

बेटे की iPhone की जिद ने खत्म कर दिया पूरा परिवार, मां-बाप की भी पहाड़ी से गिरकर हुई मौत

2026-08-22 19 Dailymotion

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक दिल दहला देने वाली और बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. शहर के तीसगांव इलाके में स्थित प्रसिद्ध खवड्या पहाड़ से गिरकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई. पिता की डांट से नाराज होकर 18 साल का बेटा सुसाइड करने के इरादे से पहाड़ पर पहुंच गया था... 18 साल के कुणाल चांदवडे को पिता ने फोन के लिए डांटा था. कथित तौर पर उसे iPhone चाहिए था. लेकिन पिता की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह बेटे को फोन दिला सकें. इस कारण गुस्से में बेटे ने खुद की जान लेने का फैसला किया.