Surprise Me!

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़फोड़, होटल-रेस्टोरेंट समेत कई अवैध निर्माणों पर कार्रवाई

2026-08-22 13 Dailymotion

उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास सड़क चौड़ीकरण और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। मुस्लिम बाहुल्य बेगमबाग क्षेत्र में एक बार फिर बुलडोजर और पोकलेन मशीनों से एक दर्जन से ज्यादा अवैध व्यावसायिक निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन और उज्जैन विकास प्राधिकरण के मुताबिक, संबंधित भूखंड आवासीय उपयोग के लिए दिए गए थे, लेकिन लीज की शर्तों के कथित उल्लंघन के बाद इन जगहों पर होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, गेस्टहाउस, चिकन सेंटर और अन्य दुकानें संचालित की जा रही थीं। लोअर कोर्ट और हाई कोर्ट से स्टे समाप्त होने के बाद कार्रवाई दोबारा शुरू की गई है।


#Ujjain #Mahakal #MahakalTemple #BulldozerAction #Begambagh #UjjainNews #MadhyaPradesh #MPNews #RoadWidening #UjjainDemolitionDrive #IllegalConstruction #UjjainDevelopmentAuthority #Bulldozer #MahakalNagri