पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में बिगड़ती सेहत को लेकर उनकी बहन डॉ. उजमा खान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, अदियाला जेल में इमरान को लंबे समय से अकेले रखा जा रहा है, जिससे उनका मानसिक तनाव और ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ गई है। उजमा ने बताया कि इमरान बार-बार जेल अधिकारियों से अपनी तबीयत खराब होने की शिकायत करते हैं, लेकिन उन्हें उचित मदद नहीं मिलती। 10 अगस्त को जांच करने वाले डॉक्टर ने भी उनकी स्वास्थ्य समस्या के पीछे अकेलेपन और मानसिक तनाव को एक वजह बताया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इमरान को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी बहन करीब 10 महीने बाद उनसे मिलीं। उजमा के अनुसार, इमरान ने उन्हें जेल में मानसिक प्रताड़ना और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बारे में बताया। इन आरोपों ने पाकिस्तान की जेल व्यवस्था और इमरान की सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
Former Pakistan Prime Minister Imran Khan’s deteriorating health in prison has sparked serious allegations from his sister, Dr. Uzma Khan. According to her, Imran has been kept in solitary confinement at Adiala Jail for a long time, worsening his mental stress and blood pressure problems. Uzma said Imran repeatedly complains to prison officials that his health is deteriorating, but he does not receive adequate assistance. A doctor who examined him on August 10 also reportedly attributed his health issues partly to isolation and mental stress. Following a Supreme Court order, Imran was taken to a hospital for a medical examination, where his sister met him after nearly 10 months.
#ImranKhan #UzmaKhan #NoreenNiazi #ImranKhanHealth #AdialaJail #Pakistan #PakistanPolitics #PTI #ImranKhanNews
~PR.516~HT.408~ED.108~VG.HM~