पुणे में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पहले भारी बवाल हुआ है. पुणे के शिवाजीनगर स्थित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कार्यक्रम से पहले ABVP और NSUI के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इस दौरान भारी हंगामा हुआ. झड़प के बाद दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है.
दरअसल, राहुल के कार्यक्रम से पहले NSUI के कार्यकर्ता कॉलेज कैंपस में छात्रों के वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. इसी दौरान छात्राओं का वीडियो बनाने को लेकर ABVP और NSUI के बीच विवाद हो गया. ABVP का आरोप था कि NSUI के कार्यकर्ताओं ने छात्रा पर वीडियो बनाने के लिए दबाव डाला, जबकि NSUI का आरोप था कि ABVP के सदस्यों ने उसे बंधक बना लिया था. इसी को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए और जमकर बवाल किया. इसमें कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी सूचना है. कांग्रेस ने इसे लेकर बीजेपी पर हमला बोला है.