बाबा रामदेव के आंदोलन की चेतावनी पर कैसरगंज के पूर्व सांसद और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने तीखा हमला बोला है। बृजभूषण ने बाबा रामदेव की आंदोलन करने की क्षमता पर सवाल उठाते हुए उन्हें मैदान में उतरने की चुनौती दी। मोंडा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण ने रामदेव पर तंज कसते हुए कहा कि अगर आंदोलन करना है तो इस बार “सलवार-सिंदूर पहनकर नहीं, मर्द की तरह आंदोलन करें”। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।