Surprise Me!

JPSC-JSSC Ranchi Protest: खाकी पर दाग! प्रदर्शन में महिला छात्र से दरिंदगी का आरोप, रांची में हड़कंप

2026-08-22 6 Dailymotion

रांची में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर प्रदर्शन के दौरान छात्र अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प का मामला सामने आया है। पुतला दहन के दौरान प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान कुछ महिला अभ्यर्थियों ने पुलिस पर कथित तौर पर बदसलूकी, धक्का-मुक्की और प्रदर्शनकारियों के साथ क्रूरता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला अभ्यर्थियों का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उनके साथ कथित तौर पर बल प्रयोग किया। घटना के वीडियो भी सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिनमें प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई को लेकर बहस होती दिखाई दे रही है। JPSC-JSSC अभ्यर्थी लंबे समय से परीक्षा प्रक्रिया और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस ताजा विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई और महिला अभ्यर्थियों के आरोपों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

In Ranchi, a clash reportedly broke out between JPSC-JSSC aspirants and the police during a protest over the examination dispute. Tensions escalated during the burning of an effigy, leading to chaos at the spot. Several women candidates have made serious allegations against the police, accusing them of alleged misbehavior, pushing and manhandling, and excessive force during the protest. The women candidates claimed that the police allegedly used force against them despite the demonstration being peaceful. Videos of the incident have also surfaced, reportedly showing heated exchanges between protesters and the police during the confrontation.

#JPSC #JSSC #JPSCJSSCProtest #JPSCJSSC #RanchiProtest #RanchiNews #JharkhandNews #MahilaAbhyarthi #WomenProtesters #StudentProtest #PoliceClash

~PR.516~HT.408~ED.108~GR.538~VG.HM~