अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच" /> अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच"/>
अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बताया है. ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका का होर्मुज स्ट्रेट पर "पूरा नियंत्रण" है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है. हम ये भी नहीं जानते कि क्या हम समझौता चाहते हैं क्योंकि अमेरिका इस समय होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिकी क्षेत्र के रूप में देखता हूं और ये एक अमेरिकी क्षेत्र है. आगे उन्होंने कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए, नहीं तो दुनिया बहुत बुरी चीजें देखेगी. हमें उसे ऐसा करने से रोक दिया.
इससे पहले ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर AI से बनी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें इस होर्मुज को "नया अमेरिकी क्षेत्र" के तौर पर दिखाया गया था और कहा था कि इस इलाके पर अमेरिका का नियंत्रण है, हालांकि ईरान ने ट्रंप के दावों को खारिज कर दिया.