Surprise Me!

दिल्ली: सज्जन कुमार को ‘हीरो’ बताने पर बवाल, सिख दंगों के पीड़ितों की कांग्रेस से माफी की मांग

2026-08-22 19 Dailymotion

1984 के सिख विरोधी दंगों से प्रभावित परिवारों का गुस्सा दिल्ली की सड़कों पर देखने को मिला। सिख प्रदर्शनकारी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर के बाहर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामलों में दोषी ठहराए गए पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को लेकर कांग्रेस नेताओं की कथित टिप्पणियों पर कड़ा विरोध जताया। सिख संगठनों ने कांग्रेस से माफी की मांग करते हुए पार्टी से अपना रुख साफ करने को कहा।