Surprise Me!

यूपी के सरकारी स्कूलों में शुरू हुआ 'नो बैग डे', बिना बस्ते स्कूल पहुंचे बच्चों ने खेल-कूद और कुकिंग में बिताया दिन

2026-08-22 10 Dailymotion

त्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए 'बैग-लेस सैटरडे' पहल की शानदार शुरुआत हो चुकी है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत 'टेन बैगलेस डेज' की तर्ज पर अब बच्चों को अगले 10 शनिवार अपने भारी बस्तों का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा. वाराणसी के स्कूलों में पहले 'नो बैग डे' को लेकर बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला।

बिना बस्ते के स्कूल पहुंचे बच्चों ने अपना पूरा दिन खेल-कूद, ड्राइंग, कुकिंग, आर्ट और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बिताया. इस खास पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबों और ब्लैकबोर्ड से बाहर निकालकर प्रायोगिक, तनाव-मुक्त और कौशल-आधारित शिक्षा से जोड़ना है.