Surprise Me!

आलू-बैंगन की सब्जी खाते ही 3 बच्चियों की मौत, पुलिस ने कब्र शव निकालकर जांच की शुरु

2026-08-22 25 Dailymotion

एमपी के छतरपुर में तीन बच्चियों की मौत से शहर में मातम पसर गया। यहां के पिपुरा गांव में एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की आलू-बैंगन की सब्जी खाने के बाद तबियत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में बच्चियों को अस्पताल लेकर पहुंचे...जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हैरानी की बात ये है कि तीनों बच्चियों की उम्र 9 साल, 5 साल और 9 महीने थी। मौत के बाद परिजनों ने बच्चियों के शवों को दफना दिया, लेकिन मामला सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने जांच आगे बढ़ाई और दफन किए गए शवों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। अब पुलिस तीनों बच्चियों की मौत की सही वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

#ChhatarpurNews, #MADHYAPRADESHNEWS, #ThreeGirlsDeath, #ChhatarpurPolice