Surprise Me!

पुणे में राहुल गांधी ने मनुस्मृति पर की टिप्पणी, BJP बोली, ये 'छात्रों की गूंज' नहीं 'पैसों की गूंज' कार्यक्रम

2026-08-22 32 Dailymotion

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में युवा संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ में महिलाओं के साथ एक बड़ा कार्यक्रम किया। उन्होंने मनुस्मृति का हवाला देते हुए कई तीखी टिप्पणी की..राहुल गांधी ने कहा कि महिलाएं अपने पिता, पति या बेटे की संपत्ति या पहचान नहीं हैं, बल्कि वो खुद की हैं। उन्होंने मनुस्मृति में महिलाओं को जीवन के अलग-अलग चरणों में पुरुष रिश्तेदारों के अधीन रखने वाली व्यवस्था को “शर्मनाक” बताया। राहुल गांधी ने महिलाओं से कहा कि उनके पिता, भाई, पति और बेटे से रिश्ते जरूर हो सकते हैं, लेकिन उनकी अपनी पहचान इन रिश्तों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी की नहीं, बल्कि खुद की हैं। जबकि बीजेपी ने पुणे में हुए राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को छात्रों की गूंज नहीं पैसों की गूंज करार दे दिया है...बीजेपी के मुताबिक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाया गया था, ये बाद खुद उन लोगों ने कही है।

#RahulGandhiManusmritistatement, #RahulGandhiwomenbelongtothemselves, #RahulGandhiwomenidentity, #RahulGandhiManusmritiwomen, #RahulGandhiPunespeech, #RahulGandhilatestHindinews, #ChhatronKiGoonj, #BJP