मुंबई, महाराष्ट्र: एक्ट्रेस प्रतीक सहजपाल ने IANS के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने शो ‘दिल से दीवानगी तक’ को लेकर अपनी राय सामने रखी। उन्होंने अपने किरदार, प्यार, इमोशंस और रियल लाइफ से जुड़े कई पहलुओं पर खुलकर बात की। साथ ही एक्टर ने बताया कि शो की कहानी और किरदार में कई इमोशनल लेयर्स और कॉम्प्लिकेशंस देखने को मिलेंगे। उन्होंने प्यार को लेकर अपनी सोच साझा करते हुए कहा कि प्यार सिर्फ रोमांटिक रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी के दर्द को अपना दर्द समझना भी प्यार है। इसके अलावा एक्टर ने रियलिटी शोज, कॉन्ट्रोवर्सी और अपने अंदर की ‘मैडनेस’ पर भी खुलकर बात की। आखिर में उन्होंने फैंस से मिले प्यार के लिए शुक्रिया कहा।