Surprise Me!

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका: 75 देशों पर लगी वीजा बैन रद्द

2026-08-23 2 Dailymotion

अमेरिका के ट्रंप प्रशासन को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अमेरिका के एक फेडरल जज ने ट्रंप प्रशासन की उस पॉलिसी को रद्द कर दिया है, जिसके तहत 75 देशों के नागरिकों के लिए इमिग्रेंट वीजा जारी करने पर रोक लगा दी गई थी. जज ने कहा कि यह कदम कानून के खिलाफ था और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के कानूनी अधिकार क्षेत्र से बाहर था. अमेरिकी विदेश विभाग ने जनवरी में ब्राजील, कोलंबिया, मिस्र, हैती, सोमालिया और रूस समेत दुनिया के करीब 75  देशों के अप्रवासी वीजा पर रोक लगा दी थी. इस पर ट्रंप प्रशासन का कहना था कि ये लोक पब्लिक के पैसे पर निर्भर रहेंगे, हालांकि जज ने इस तर्क को खारिज कर दिया. जज ने पाया कि असल में यह पॉलिसी अमेरिकी अधिकारियों को सिर्फ आवेदक की राष्ट्रीयता के आधार पर आवेदन खारिज करने का अधिकार देती है, भले ही आवेदक यह साबित कर सकते हों कि वे अपना खर्च खुद उठाने में सक्षम हैं. इस पॉलिसी ने अमेरिका में स्थायी रूप से रहने के इच्छुक लोगों के लिए अप्रवासी वीज़ा पर रोक लगा दी थी.