Surprise Me!

चीनी के बढ़ते दामों पर सियासत तेज, योगी बोले-यूपी में चीनी की कमी नहीं, विपक्ष ने घेरा !

2026-08-23 17 Dailymotion

चीनी के बढ़ते दामों पर सियासत लगातार तेज होती जा रही है। मुख्यमंत्री योगी का कहना है कि यूपी में चीनी की कोई कमी नहीं है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने व्यापारियों को 30 दिन से अधिक चीनी का भंडारण न करने और 400 टन से अधिक स्टॉक रखने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं अखिलेश यादव का कहना है कि मुनाफे की वजह से पेट्रोल में एथेनॉल मिलवा रहे हैं और मुनाफे के लिए चीनी महंगी कर रहे हैं। विपक्ष के आरोपों पर सरकार का कहना है कि योगी सरकार में किसी को भी कालाबाजारी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और चीनी की कीमतों को निश्चित रूप से नियंत्रण में लाया जाएगा।